मोहम्मदाबाद में दो घरों पर चोरों का धाबा लाखों के जेबर नगदी उड़ाये

0
82

फर्रुखाबाद: कुछ दिन पूर्व चोरी की घटना के बाद से मोहम्मदाबाद में महाभारत छिड़ गयी थी। जिसमें कई दिनों तक आम जनता दहशत में रही। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने चोरों पर कोई शिकंजा नहीं कसा। जिसके फलस्वरूप बीती रात क्षेत्र के कुछ चोरों ने दो घरों को अपना शिकार बना लिया। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक आजादनगर निवासी रामशंकर यादव पुत्र हेतराम के घर बीती रात तकरीबन डेढ़ बजे चोर मकान के पीछे से छत पर आ गये। जीने के द्वारा चोर मकान के अंदर आये और कमरे में रखी अलमारी को खोलकर उसमें रखी तीस  हजार रुपये की नगदी के अलावा जेबर भी उड़ा दिया।

वहीं दूसरी घटना राजीव नगर निवासी सौरभ कौशल के घर चोरों ने घुसकर 5400 रुपये की नगदी के अलावा अन्य जेबरात उड़ा दिये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। कोतवाली पुलिस ने दोनो चोरियों में एफआईआरदर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]