शिकार करने गये मछुआरों को बदमाशों ने खदेड़ा, पुलिस मौके पर

0
108

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धियंरपुरा में कुछ लोग शिकार करने के लिए गये तो वहां पहले से ही मौजूद कुछ अज्ञात बदमाशों ने मछुआरों पर हमला बोल दिया। जिससे घबराकर मछुआरे वापस आये और पुलिस को सूचना दी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक शाम तकरीबन आठ बजे कुछ मछुआरे शिकार करने के इरादे से धियंरपुरा गांव के इलाके में नाव लेकर पहुंच गये। मछुआरों के मुताबिक वह जैसे ही धियंरपुरा पहुंचे वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें ललकार दिया। दूसरी तरफ से अंधेरा होने की बजह से कुछ दिखायी नहीं पड़ा। सिर्फ टार्चें ही जलतीं नजर आ रहीं थीं। घबराकर मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर घटियाघाट पुलिस मौके पर पहुंच गयी। तब बदमाश भाग चुके थे।

इस सम्बंध में घटियाघाट चौकी प्रभारी इनाम सिंह यादव ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। मौके पर कुछ सिपाहियों को भेजा गया है वापस आने पर मामले की पूरी जानकारी हो पायेगी।

[adrotate banner="2"]