अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक गंभीर घायल

0
102

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर के अंतर्गत जमापुर मोडत्र के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक को गंभीर चोटें आयी हैं। घायल शिक्षक अवधेश कुमार अवस्थी पुत्र नत्थू लाल को कानपुर के लिये रेफर कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

पंडित बाबूराम दीक्षित जूनियर हाईस्कूल गुलरिया शाहजहांपुर में तैनात शिक्षक अवधेश कुमार अवस्थी गुरुवार को अपराह्न लगभग डेढ़ बजे स्कूल से वापस अपने नरकासा स्थित आवास के लिये वापस आ रहे थें। बरेली  इटावा मुख्य मार्ग पर जमापुर मोड़ के निकट फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने अवधेश कुमार की बाइक में टक्कर मार दी, व मौके से फरार हो गया। अवधेश ने फोन पर अपने पुत्रअंकित को सूचना देकर बुलाया।कए निजी वाहन से अवधेश कुमार को जैसे तैसे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहा पर दायीं टांग में कई स्थान से फ्रेक्चर जो जाने के कारण कानपुर के लिय रेफर कर दिया गया है।

[adrotate banner="2"]