खबर का असर: असहाय हेल्पर को सहायता देने पहुंचे सुशील

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बीते दिन जेएनआई लोहिया अस्पताल के गेट पर रीड़ की हड्डी टूटने की बजह से बीते दो सप्ताह से अधिक समय से पड़े विकलांग विजय की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने विकलांग विजय से भेंट कर उसे आर्थिक सहायता देने के साथ साथ अन्य मदद भी प्रदान की और कहा कि वह मुख्यमंत्री को इस सम्बंध में पत्र लिखेंगे।

राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उजरामऊ के महिपाल सिंह के परिवार में उसकी पत्नी सोनीए पुत्र विजय कुमार व एक पुत्री थी। महिपाल जाटव खेती का काम करते हैं और परिवार का भरण पोषण उसी से होता है। विजय कुमार जाटव बड़ा होने पर ट्रक चलाने की शिक्षा लेने के लिए  एक ट्रक चालक के साथ बतौर सहगिर्द प्रैक्टिस करने लगा। लड़के को सही सलामत नौकरी लग जाने पर विजय बहादुर फूला नही समा रहा था। लेकिन उसे यह पता नहीं था कि उसकी किस्मत में कुछ और ही होने वाला है। विजय एक दिन लखीमपुर की तरफ से वापस आ रहा था तभी उसकी मार्ग दुर्घटना में रीड़ की हड्डी टूट गयी थी जिसको लेकर उसका सारा पैसा मकानए खेती इत्यादि बिक जाने के बाद असहाय होकर वह लोहिया गेट पर मौत के इंतजार में अपने छोटे बहन भाइयों के साथ मौत का इंतजार कर रहा था।

जिस पर जेएनआई ने खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करके असहाय हेल्पर विजय की पीड़ा को जनता के सामने रखा था। जिस पर बुधवार प्रातरू भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने विजय को आर्थिक सहायता के साथ खाद्य सामग्री भी प्रदान की। सुशील शाक्य ने बताया कि वह विजय की समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए पत्र लिखेंगे तथा विजय के पास पुनरू आने का आश्वासन दिया।