बड़े शर्म की बात है- भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में बस 50 फर्रुखाबादी !

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना द्वारा छेड़ी गयी जंग के समर्थन में फतेहगढ़ में चल रहे अनशन का सातवा दिन है| अनशन स्थल पर रखे रजिस्टर पर समर्थन करने वालो का नाम ईमानदारी से लिखा जा रहा है| अब तक इस रजिस्टर पर मात्र 50 का आंकड़ा पार कर पाया है| 14 लाख वोटर वाले फर्रुखाबाद जिले में मात्र 50 लोग सडको पर भ्रष्टाचार के खिलाफ निकले| इसका यह कतई मतलब नहीं कि जो नहीं निकले वे भ्रष्टाचार पसंद करते है| मगर मर्दानगी छाप खुल कर विरोध दर्ज कराने का हौसला किस किस में है ये जरुर इंगित करता है| एक तरफ केंद्र में बैठी सरकार के मंत्री अम्बिका सोनी और सलमान खुर्शीद कम संख्या पर चुटकिया लेते है तो दूसरी तरफ भीड़ बढ़ते ही अपने घरो की सुरक्षा बढ़वा रहे है| लोकतंत्र में खेल उद्देश्य और संख्या बल दोनों का है|

इतनी संख्या में निकलो कि भ्रष्टाचार करने वालो का दिल दहल जाए-
फतेहगढ़ में अन्ना आन्दोलन के समर्थन की कमान सम्भाले वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध पत्रकार यदुनंदन गोस्वामी, वकील लक्ष्मण सिंह, अतुल शर्मा सहित अनशन पर बैठे लोगो ने जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस जंग में अपने काम से थोडा थोडा समय निकाल कचहरी जरुर पहुचे ताकि भ्रष्टाचार करने वालो का दिल दहल जाए|

फतेहगढ़ में अन्ना आन्दोलन के समर्थन में चल रहा क्रमिक अनशन आज से सत्याग्रह में बदल जाएगा और अनवरत चलेगा| अनशन के सातवें दिन आज मंगलवार को नगर व्यापर मंडल के संजीव मिश्र बोबी, आलू आढ़ती एशोसीएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने भी कोल्लेक्ट्रेट पहुच अपना समर्थन दिया और अनशन में भागीदारी की| खबर लिखे जाने तक अनशन में समर्थन देने वालो का आना जारी है|