एनडी तिवारी के घर गूंजी 32 साल के रोहित की किलकारियां

Uncategorized

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी ही रोहित शेखर के पिता हैं। इसकी पुष्टि तिवारी व रोहित की डीएनए जांच से हो गई है। डीएनए जांच की रिपोर्ट शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में खोली गई। 32 वर्षीय रोहित ने दावा किया था कि 87 वर्षीय तिवारी उनके पिता हैं। इस मामले में उन्होंने वर्ष 2008 में अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन तिवारी लगातार रोहित के पिता होने से मुकरते रहे।

न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल ने अपने कक्ष में रिपोर्ट खोली और खुली अदालत में घोषणा की कि तिवारी ही रोहित के पिता हैं। न्यायमूर्ति ने कहा, “प्रतिवादी संख्या एक (तिवारी) ही वादी (रोहित) के पिता और प्रतिवादी संख्या दो (उज्‍जवला शर्मा) मां हैं।”

इससे पहले न्यायालय ने जांच रिपोर्ट गोपनीय रखने की तिवारी की याचिका खारिज कर दी थी।

इसके बाद सोशल नेटवर्क साईट पर एनडी छा गए| ज़रा आप भी नज़र डालें इन चुटीले कमेंट्स पर|

बाप बेटे के जन्म का इंतजार करता है…. पर आज एक बेटा अपने बाप के जन्म का इंतजार कर रहा है… वो भी अदालत में….

रोहित के घर ‘पापा’ पैदा हुआ|

श्रीमान जी भी गज़ब के व्यक्ति हैं …… खुद को और अपनी माता श्री को पूरे समाज के सामने शर्मसार कर रहे हैं राजनैतिक उत्तराधिकार एवं धन के लालच में | घोर कलियुग | और तिवारी जी के इस विषय में कुछ कहना शब्दों को व्यर्थ करने जैसा है |

एन डी डोनर को उनका लड़का मिल गया !!!!
अब एन डी नही उठाएगा रोहित उठाएगा ….मज़ा !!!!

जन्मे एनडी के घर रोहित मंगल गाओ रे!!

शायद तिवारी जी भूल गए की हम हिन्दुस्तानी है और हमारी भारतीय संस्कृति मे इस तरह के दुष्कर्म निजी नहीं होते…

एनडी तिवारी के घर गूंजी 32 साल के रोहित की किलकारियां!!

ये कुछ कमेंट्स हैं जो हम आप के साथ साझा कर रहे हैं| बहुत से ऐसे भी कमेंट्स हैं जिनको हम यहाँ नहीं दिखा सकते| इस समय एनडी तिवारी ही सबसे ज्यादा सर्च किये जा रहे हैं सभी यूजर एनडी तिवारी का मजाक उड़ने में लगे हैं|