प्रमाणपत्र व टीसी लेने गयी छात्रा स्कूल से गायब, डीएम से गुहार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कतरौली पट्टी निवासी जलालुद्दीन की पुत्री बीए की मार्कशीट व टीसी लेने आर पी कालेज 17 जुलाई को गयी थी। जब वहां से वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने छानवीन की। छानवीन करने पर पता चला है कि रूबी को गांव के ही कुछ लोगों के साथ रेलवे स्टेशन कमालगंज पर देखा था।

छात्रा की बहन नसरीन ने जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी बहन रूबी बीते 17 जुलाई को घर से कमालगंज स्थित आर पी कालेज में टीसी व अंकपत्र लेने के लिए गयी थी। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने खोजबीन की। काफी खोजबीन करने पर भी जब रूबी का कहीं पता नहीं चला तो कमालगंज पुलिस को सूचना दी गयी। दूसरे दिन गांव के ही कुछ लोगों ने रूबी को कमालगंज स्टेशन पर बंटी उर्फ सादिक, वग्गा उर्फ आशिक इत्यादि के साथ देखा गया था। जिसके बाद से रूबी का कहीं पता नहीं लगा।

नसरीन ने जिलाधिकारी से गुहार लगायी कि उसे डर है कि आरोपी उसकी बहन के साथ उसकी गैर मर्जी से दुष्कर्म भी कर रहे होंगे। इसलिए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही की जाये।