घर का लेंटर गिरने से पांच घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुंवर नगला निवासी फूलसिंह का लेंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे राज मिस्त्री सहित पांच लोग घायल हो गये।

मिली जानकारी के मुताबिक फूल सिंह के घर में चिनाई का कार्य चल रहा था। घर में फूलसिंह की पत्नी कांतीदेवी, भतीजा विनोद पुत्र नन्हकू, विवेक पुत्र धनीराम, धनीराम पुत्र बाबूराम थे। भवन निर्माण का कार्य फूलसिंह का रिश्तेदार नबावगंज निवासी हुकुम सिंह पुत्र सुखवीर कर रहा था। तभी अचानक बीम टूट जाने से लेंटर नीचे आ गिरा। जिससे उक्त लोग घायल हो गये। सभी घायलों को मऊदरवाजा बीबीगंज के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।