माला का चुनाव प्रचार- सडको पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा अब सुबह की पाली में जनसम्पर्क और शाम की पाली में सडको पर शक्ति प्रदर्शन कर रही है| वैसे जनसम्पर्क के मामले में भाजपा काफी पिछड़ चुकी है| शाम की पाली में भाजपा के सभी नेता सडको पर प्रदर्शन पर एक साथ उतरेंगे| चन्द्र भूषण सिंह मुन्नू बाबु, मेजर सुनील द्विवेदी सुशील शाक्य सहित सभी बड़े नेता माला पारिया के साथ कदम ताल कर रहे थे| बुधवार को भाजपा ने टाउन हाल से लालगेट तक पैदल मार्च कर माहौल बनाया| एक नजर तस्वीरो से-