लिंजिगंज में विजय लड्डुओं से तुले, व्यापारी बोले- अबकी दयमंती की बारी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: लिंजिगंज में व्यापारियो ने बुधवार देर शाम विजय सिंह को लड्डुओं से तौल ऐतिहासिक स्वागत किया| लिंजिगंज गेट के पास मंच बनाकर भारी संख्या में व्यापारी जुटे| मंच पर मोहन सहित कई व्यापारियो ने भाषण भी दिया| कुछ दिनों पहले लिंजिगंज बाजार में पड़े पुलिस के छापे के बाद सजातीय नेता के न निकलने का दर्द आज भी व्यापारियो में दिखा| विजय बोले किसी व्यापारी का उत्पीडन नहीं होने दिया जायेगा| कमजोर को जीतोगे तो ऐसा ही होगा| मगर यहाँ की जनता ने मुझे दुबारा विधायक बना मेरा ब्याह तो करा मुझे लखनऊ तो पंहुचा दिया अब गौना करा कर नगरपालिका ले आओ|

बाजार में विजय सिंह के प्रति उत्साह दिखा| मोहन सहित सभी ने नगर पालिका में व्यापत भ्रष्टाचार पर हथौड़ा चलाया| मोहन बोले लुटेरो के हाथो नगरपालिका चली अब नहीं होने देंगे| विजय सिंह ने कहा कि मेरे दस साल में केवल 6 करोड़ का विकास कराया जो जनता को दिखा था| मनोज ने 30 करोड़ खर्च किया विकास में आखिर लगा कहाँ है| जनता से सवाल पूछते हुए बोले बताओ कहीं दिखाई पड़ा| जनता बोली नहीं| विजय बोले नगरपालिका चले जाओ और देख कबाड़ा खरीदा गया है| उसमे लगा है| नगर पालिका को कबाड़घर बना दिया| एक नजर तस्वीरो से-