कौन बनेगा चेयरमेन: मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने माला पारिया के लिए झोली फैलाई

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगरपालिका चुनाव का प्रचार अपने शबाब पर चढ़ चुका है| सुबह की भोर नेताओ की वोटरों के दरवाजे पर हो रही है| एक दूसरे के पीछे जासूस छोड़े जा रहे है| नेता अपनी चालो से ज्यादा इस बात पर फिक्रमंद है की विरोधी कहाँ है और क्या कर रहा है| नगर में जात पात के आंकड़े गिने जा रहे है| कौन किसके साथ जायेगा| सबसे ज्यादा रिझावन मुस्लिम और ब्राह्मण वोटरों पर है| चूँकि इस शहर में ये दोनों वर्ग ही सबसे बड़े निर्णायक है लिहाजा दोनों वर्गों की खास तबज्जो हो रही है| दलित वोट को बसपा फ्री कर चुकी है| फिर भी मनोज की आस बसपा के दलित वोटरों पर ही टिकी है| फतेहगढ़ से लेकर फर्रुखाबाद तक प्रत्याशियो की अलग लग टोलियाँ प्रचार में लगी है|

देर शाम भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भोलेपुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी माला पारिया के लिए सघन जनसम्पर्क कर वोट के लिए झोली फैला दी| मेजर सुनील ने भोलेपुर स्टेशन से लेकर भोलेपुर तक घर घर जाकर जनता से एक इमानदार प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील की| जनसम्पर्क के दौरान कई जगह मेजर भावुक भी हुए| डॉ राकेश तिवारी ने भरोसा दिलाया कि वे न केवल खुद वोट देंगे बल्कि माता से दुआ करेंगे की पिछले विधानसभा में हुई चूक न हो और नगरपालिका की कुर्सी पर भाजपा ही बैठे| मेजर के काफिले के साथ माला पारिया के पति संजीव पारिया सहित भाजपा नेता भी रहे|