रीता गंगवार सहित दो प्रत्याशियों ने कराया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

Uncategorized

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : नगर पालिका कायमगंज में बुधवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। बीते चार दिनों से नामांकन प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है। बुधवार को कुल 8 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चे खरीदे।
बुधवार को सुबह से ही उम्मीदवारों में पर्चे खरीदने पर जोर रहा। अध्यक्ष पद के लिए डा. शरद गंगवार की पत्नी रीता गंगवार सहित दो प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ सादगी भरे अंदाज में बुधवार को अपना नामाकंन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा किये। नगर पालिका परिषद कायमगंज अध्यक्ष पद के लिये बुधवार को कुल दो नामाकंन सैटों की भी बिक्री हुई वही सदस्य पद के लिये वार्ड न0 1 से 5 तक अब तक कुल 34 नामाकंन प्रपत्र उम्मीदवारों ने खरीदे है। और आज तक 4 नामाकंन पत्र इन वार्डा के लिये जमा हो चुके है। वही आज भी नामाकंन पत्रों की बिक्री का सिल सिला जारी रहा। वार्ड न0 1 से 5 तक के सदस्य पद के 8 नामाकंन पत्र आज भी लोगों ने हासिल किये। वही वार्ड न0 6 से 10 तक अब तक कुल 11 नामाकंन पत्रों के सैट बिके है और आज तक तीन लोगों ने अपने नामाकंन पत्र दाखिल किये है। वार्ड न0 11 से 15 तक 26 सैट बिके है तथा 7 नामाकंन पत्र जमा होचुके है।वही इन वार्डो के लिये 6 नामाकंन प्रप़त्रों के सैट आज भी लोगों ने हासिल किये है।

वार्ड न0 16 से 20 तक के सदस्य पद हेतु नामाकंन के लिये अब तक 17 सैट बिक चुके है जिनमें 6 सैट उम्मीदवारों ने आज हासिल किये। इन वार्डो के लिये दो नामाकंन आज दाखिल किये गये। वार्ड न0 21 से 25 तक 16 उम्मीदवारों ने नामाकंन प्रपत्र हासिल किये जिनमें दो उम्मीदवारों ने आज भी नामाकंन प्रपत्र खरीदे। वही नामकंन प्रपत्रों के दाखिल करने के सिल सिले में आज यहां दो उममीदवारों ने अपने नामाकंन पत्र दाखिल किये।