फालोअप : तेज धूप व गर्मी में हुई थी कल्याण सिंह शाक्य की मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बीते दिन आवास विकास क्षेत्र के हिन्दुस्तान होटल के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने से सनसनी फैल गयी थी। शहर कोतवाल विजय बहादुर ने मौके पर पहुंचकर शव को उठवाया था। मृतक के हाथ पर कल्याण सिंह शाक्य लिखा होने से उसके नाम की पहचान तो हो गयी थी लेकिन उसके बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं मिल पायी थी।

मिली जानकारी के अनुसार मीडिया में खबर छपने के बाद लोहिया अस्पताल के बार्ड व्याय वीरेन्द्र ने मृतक को पहचाना। वीरेन्द्र ने उसके मूल निवास राजा के रामपुर जिला एटा में फोन कर सूचना दी। सूचना पर कल्याण सिंह के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कल्याण सिंह को 7 मई को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्मी की बजह से लोहिया अस्पताल से नहाने के लिए बाहर निकला और फिर दोबारा अस्पताल के अंदर नहीं आया।

आवास विकास चौकी इंचार्ज इन्द्रपाल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गयी है और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक शराब पीने का आदी था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी की मौत कई वर्ष पहले ही हो चुकी है।

पोस्टमार्टम हाउस से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह की मौत तेज धूप व गर्मी के कारण हो गयी। क्योंकि कल्याण सिंह वर्तमान में बीमार चल रहा था।