बाहर से दवाई लिखने की गाज डॉ.एच.पी श्रीवास्तव पर गिरी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मुथु कुमार स्वामी ने बीते दस दिन पूर्व लोहिया अस्पताल का औचक निरिक्षण किया था जिसमे एक महिला द्वारा बाहर से दवाई लिखने की शिकायत की गयी थी| जिसपर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट भगवान दीन को जांच के आदेश दिए थे| दोषी पाए जाने पर आज डॉ.एच.पी श्रीवास्तव का स्थानान्तरण कर दिया गया|

जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच के आदेश देने के बाद डॉ,एच.पी श्रीवास्तव की हैण्ड राईटिंग की जांच भी करने के आदेश दिए गए| सिटी मजिस्ट्रेट भगवान दीन ने हैण्ड राईटिंग का नमूना लोहिया अस्पताल में आकर लिया था और जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौप दी| दवाई बाहर से लिखने का दोषी पाए जाने पर आज डॉ.एच.पी श्रीवास्तव का स्थानान्तरण कायमगंज पी.एस.सी पर कर दिया गया| डॉ, श्रीवास्तव के स्थानान्तरण के बाद लोहिया अस्पताल में अब एक ही फिजिशियन डॉ.अदिति श्रीवास्तव रह गयी है| वही कल बाल रोग विशेषग डॉ. बी.डी त्रिवेदी भी सेवा निवृत हो गए है|

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि डॉ.एच.पी श्रीवास्तव को बाहर से दवाई लिखने का दोषी पाए जाने पर उनका स्थानान्तरण कर दिया गया है| डॉ.श्रीवास्तव कि जगह पर फिलहाल किसी पी.एस.सी से डॉ. उपलब्ध कराया जायेगा|