मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हेलीपैड से कप्तान सिंह के निवास तक पैदल जाकर दी श्रद्धांजलि

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान विधायक छिबरामऊ अरविंद सिंह यादव के पिता कप्तान सिंह का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके गृह निवास निजामपुर में उनके शव को लाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कप्तान सिंह की अंतिम विदायी के लिए उनके निवास निजामपुर में आये। जहां अखिलेश यादव हेलीपैड से उनके निवास तक पैदल ही जाकर कप्तान सिंह को श्रंद्धांजलि दी।

बुधवार को 12 बजकर पांच मिनट पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर छिबरामऊ के निजामपुर ग्राम में उतरा। मुख्यमंत्री को हेलीपैड से कप्तान सिंह के घर तक जाने के लिए गाड़ी से लाने के लिए व्यवस्था करायी गयी थी लेकिन मुख्यमंत्री ने पैदल जाकर उनके शव पर माला चढ़ाई। इसके बाद थोड़ी देर परिजनों के साथ बैठे। विधायक अरविंद के साथ परिवार वालों को सांत्वना दी। 20 मिनट तक रुकने के बाद वापस हेलीपैड तक पैदल गये।
हिमालय कोल्ड स्टोरेज सराय प्रयाग में कप्तान सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं समाधि बनायी गयी।
अंतिम संस्कार में सपा नेता अरशद जमाल सिद्दीकी, नरेन्द्र सिंह के पुत्र सचिन यादव लव, के अलावा तमाम नेतागण मौजूद रहे।