सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में बाजार बंद

Uncategorized

केंद्रीय बजट में बिना ब्रांड वाले सोने के आभूषणों पर एक फीसदी उत्पाद शुल्क लगा दिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में आज उत्तर प्रदेश बंद का ऐलान किया है।

बजट में बिना ब्रांड वाले सोने के जेवरों पर एक फीसद उत्पाद शुल्क लगाने और सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने से नाराज सर्राफा व्यापारी गत 17 मार्च से ही विभिन्न जगहों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

सर्राफा व्यापारियों का दावा है कि पिछले 13 दिनों में उनके लगभग 500 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है।

उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन ने बताया कि सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर मंडल ने आज पूरे प्रदेश में बंद का ऐलान किया है। इस दौरान लोहा, मशीनरी और अनाज आदि से सम्बंधित सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।