पन्डाबाग मंदिर कमेटी का चुनाव सम्पन्न, अबधेश दीक्षित फिर बने अध्यक्ष

Uncategorized

फर्रुखाबाद: रेलवे रोड स्थित पाण्डेश्वरनाथ मांदिर की जीर्णोद्धार कमेटी का चुनाव सायं पांच बजे शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। जिसमें सभी मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने वर्तमान में अध्यक्ष अबधेश दीक्षित को सर्व सम्मति से पुनः अध्यक्ष चुन लिया।

सबसे पहले अबधेश दीक्षित 1995 में पन्डाबाग मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चुने गये थे। तब से लेकर आज तक लगातार अबधेश दीक्षित ही अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इस दौरान अध्यक्ष अबधेश दीक्षित के अलावा रमेश चन्द्र दीक्षित उपाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी प्रबंधक व मंत्री, गोपाल दुबे  उप प्रबंधक व उप मंत्री, गोपाल कृष्ण रस्तोगी कोषाध्यक्ष, गोपीकृष्ण मिश्रा आडीटर बनाये गये हैं।

जाहर सिंह यादव, अशोक रस्तोगी, डा0 देवेश मिश्रा, रवीन्द्र कुमार मिश्रा, मुकेश शुक्ला आदि लोगों को सर्व सम्मति से सदस्य चुना गया है।