इण्डिया अगेंस्ट करप्शन की बैठक में ग्रामीण शिक्षा सुधार पर दिया जोर

Uncategorized

फर्रुखाबादः इण्डिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले आज क्षेत्र के ग्राम गुतासी में अन्ना/स्वराज चर्चा विषय पर बैठक की गयी। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर के सुधार करने पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता त्रिजुगीनाथ दुबे ने की।

अन्ना द्वारा निर्देशित अगले कार्यक्रम समूह क के रूप में पूरे देश भर में ग्राम स्तर पर शुरू किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम की श्रंखला में अन्ना चर्चा विषय पर एक बैठक गुतासी में की गयी। जिसमें प्रधान विनोद कुमार, कृपाल सिंह गंगवार, दयाराम बाथम, धीरेन्द्र सिंह, संजीव दुबे, प्रेमचन्द्र गंगवार, मुन्नालाल, मलिखान सिंह, मानसहाय, ओमकार, अतुल शर्मा, देवकीनन्दन गंगवार, विद्यानन्द आर्य, चन्द्रपाल वर्मा, लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने विचार व्यक्त किये।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त किये बिना ग्राम विकास संभव नहीं है। तय किया गया कि ग्राम सभा स्तर पर शिक्षा समिति बनाई जाये। मिड डे मील का एक स्वर में बंद किये जाने पर भी सहमति बनी। विद्यालय में और शिक्षकों की नियुक्ति कराई जाये। ग्राम सभा स्तर पर यह समिति शिक्षा व्यवस्था देखेगी और प्रगति रिपोर्ट अन्ना बेबसाइट पर उपलब्ध कराई जायेगी। अन्ना चर्चा प्रत्येक रविवार गांव में आयोजित की जायेगी। गुतासी गांव में 11 मत इस चुनाव में राइट टू रिजेक्ट पर दिये जाने की भी चर्चा की गयी।