मार्ग दुर्घटना में दो दरदोजी कारीगर घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हथियापुर पास मैजिक व बाइक भिडंत में भीकमपुरा निवासी २० वर्षीय जीतेन्द्र पुत्र गिरजा शंकर व ३० वर्षीय विशाल पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हो गए|

घायलों ने बताया कि उनकी बरौन के पास मैजिक व बाइक कि भिडंत हुई है| जीतेन्द्र ग्राम नगरिया कायमगंज से अपनी बहन कुशमा के यहाँ होली मिलकर लौट रहा था| तभी फर्रुखाबाद की तरफ से कायमगंज की ओर जा रही मैजिक ने जोरदार टक्कर मर दी| जिससे दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और मैजिक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया| घायलों को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है|