मार्ग दुर्घटना में दो छात्रों की मौत

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी बीए के दो छात्र सुबह-सुबह दौड़ लगाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये। उपचार के दौरान दोनो घायलों ने दम तोड़ दिया।
शेखपुर निवासी हाशिम उर्फ अंसू पुत्र तशरीफ व सलमान पुत्र जलालुद्दीन उर्फ मुनकू आज सुबह घर से पांच बजे दौड़ लगाने के लिए निकले। ग्राम शेखपुर से मैनरोड पर आ गये। गुमटी नम्बर 138 के पास ही दौड़ लगा रहे थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर इनके परिवार वाले वहां पहुंच गये। जिन्होंने आनन फानन में फर्रुखाबाद के दास नर्सिंगहोम में दोनों को भर्ती कराया।

उपचार के दौरान अंसू दास नर्सिंगहोम में ही दम तोड़ दिया। सलमान को कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में बिल्हौर के पास उसकी भी मौत हो गयी।
अंशू के शव व सलमान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनो युवक सिटी पब्लिक डिग्री कालेज के बीए फाइनल के छात्र थे। दोनो के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।