फर्रुखाबाद में जाम की झाम, नागरिक परेशान

Uncategorized

फर्रुखाबाद: यातायात पुलिस की सक्रियता आये दिन चौक लाल दरवाजा आदि पर लग रहे लम्बे_लम्बे जामों से प्रदर्शित हो रही है। जिससे यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है।

 

यातायात पुलिस चाहे जितने भी दावे कर ले लेकिन जाम की समस्या से लोगों को निजात दिला पाना मुस्किल लग रहा है। नो पार्किंग में बड़े वाहनों का पुलिस की मौजूदगी में घुस आना आम बात हो गयी है। आये दिन स्कूली बच्चे नौकरी करने वाले व्यक्ति घंटों जाम में फंस जाने से परेशान हो रहे हैं।

बीते दिनों यातायात पुलिस द्वारा लगाये गये डिवाइडर भी इस समस्या से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। आज भी चौक घंटों जाम का गवाह बना। जहां पुलिस मूक बनी सिर्फ हाथ पैर हिलाती रही। ट्रैक्टर, ट्रकों, टैक्सियों को नो पार्किंग में घुसने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद भी टैक्सियां धडल्ले से पुलिस के हाथ को गरम करती हुई सीधा मेन बाजार में घुस जाती हैं। जिससे जाम की स्थिति हर घंटे बनी रहती है। पुलिस का जाम की इस झाम से निपटने का कोई पैतरा कामयाब नहीं हो रहा।

 

सुबह १० बजे ही फर्रुखाबाद शहर में जाम लगने से स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चे जाम में फंसे_फंसे स्कूल के लिए लेट हो गये व वापसी में घर आने के लिए भी अटके रहना पड़ा। पुलिस बेबस बनी देखती रही।