फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कायमगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्कूली वाहनों के विरूद्ध कठोर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत बिना परमिट संचालित पाये गये 6 स्कूली वाहन सीज किये गये तथा 10 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के द्वारा कायमगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्कूली वाहनों के विरूद्ध कठोर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में सेन्ट पीटर्स स्कूल तथा सीपी ग्लोबल
एकेडमी आदि स्कूलों के 2 स्कूली वाहन सीज किये गये तथा 4 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। कायमगंज थाना क्षेत्र में सीपी विद्या निकेतन, श्री राम सिंह इंटर कालेज व प्रेम चन्द्र विद्या निकेतन आदि स्कूलों के 4 वाहन सीज किये गये तथा 6 वाहनों का चालान किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने कहा कि अभियान निरन्तर जारी रहेगा, जनपद फर्रूखाबाद के समस्त स्कूली प्रबन्धक व प्रधानाचार्यो से अपील है कि राष्ट्र हित में छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत अपने वाहनों के प्रपत्र तत्काल पूर्ण करा लें, अन्यथा कि स्थिति में सभी सम्बन्धित विभागों के द्वारा कठोर कार्यवाही की जायेगी।

6 स्कूली वाहन सीज, 10 का चालान



