राहुल का रात्रि विश्राम फर्रुखाबाद में कल कायमगंज में करेंगे जन सभा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: राहुल गांधी की जन सभा को लेकर बढपुर स्थित एक होटल में कांग्रेस की सदर प्रत्याशी लुईस खुर्शीद, राज्य सभा सदस्य व कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी परवेज हाशमी ने प्रेस वार्ता की|

आज सुबह राहुल गांधी की जन सभा को लेकर उडी अफवाह की युवराज का कार्यक्रम रद्द हो गया है व किसी कारण से वह दिल्ली चले गए| जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं में अफरा तफरी मच गयी थी| कुच्छ टीवी चैनलों ने भी राहुल की दिल्ली रवानगी व कार्यक्रम रद्द की पुष्टि कर दी| जिससे कार्यकर्ताओं व जनता में खलबली मच गयी वहीं प्रशासन को इस राहत जरूर महसूस हुयी वह भी थोड़ी देर के लिए|

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सभा सदस्य परवेज हाशमी ने कहा कि सदर प्रत्याशी लुईस खुर्शीद व भोजपुर प्रत्याशी रामसेवक यादव को पहले ही प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है| अमृतपुर व कायमगंज के प्रत्याशियों की घोषणा एक सप्ताह के अन्दर कर दी जायेगी|

लुईस खुर्शीद ने बताया कि राहुल गांधी सड़क मार्ग द्वारा कायमगंज व फर्रुखाबाद पहुंचेगें| जिससे वह सड़क पर निकलते समय ग्रामीण जनता की हकीकत समझ सकें| लुईस ने बताया कि मेरे पास कायमगंज व शहर की जन सभाओं की जिम्मेदारी है जिसको मै बखूबी निभाऊंगी| मुसलामानों के आरक्षण की बात करने पर लुईस ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण का चुनाव से कोई सम्बन्ध नहीं है|

सलमान खुर्शीद करीब एक वर्ष से मुस्लिम आरक्षण को लेकर लगे हुए हैं|