जमीनी विवाद में चाचा ने माँ-बेटी को धुना

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम सलेमपुर रतन निवासी दीवान सिंह की पत्नी द्रोपदी व उसकी विधवा पुत्री कांती देवी को जमीनी विवाद के चक्कर में द्रोपदी के देवर व उसके परिजनों ने जमकर धुन दिया|

द्रोपदी ने बताया कि मेरे परिवार में पुत्री कांती के अलावा कोई नहीं है| कांती का पति सुरेश की गाँव के ही हेतराम ने गोली मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गयी थी| विधवा कांती के दो पुत्र हैं पहला १० वर्षीय पुत्र नीतेश व ८ वर्षीय पवन है| द्रोपदी के पास १५ बीघा जमीन है जिसको परिजन किसी तरीके से हडपना चाहते हैं|

द्रोपदी ने बताया कि आज करीब सायं ३ बजे मेरे खेत के किनारे कांटे पड़े थे जहां से सत्यपाल निकला कांटे उसके पैर में चुभ गए| सत्यपाल पुत्र रूपराम ने विवाद शुरू कर दिया| विवाद बढ़ता देख सत्यपाल की पत्नी आशा देवी व पुत्र शैलेश भी आ गए और माँ-बेटी को वहीं खेत में गिराकर जमकर लात घूंसों से धुनाई कर दी जिस कारण माँ-बेटी बुरी तरह घायल हो गए| घायलों ने थाना मऊदरवाजा में शिकायत की|

पुलिस ने घायल माँ-बेटी को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

बस पलटने से वृद्ध घायल

फर्रुखाबाद: जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम पहाडपुर निवासी ६५ वर्षीय राम औतार अपने गाँव से बस द्वारा पाली जा रहा था तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी|

राम औतार ने बताया कि बस पलटने से उसमे सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| घायल राम औतार को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टर ने परीक्षण के दौरान बताया कि राम औतार के कमर में गंभीर चोट लगी है|