दबंगई को लेकर युवक ने फायर झोंका

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज के चिलाका निवासी ३५ वर्षीय मोहम्मद चमन को दबंग युवक ने रंगबाजी ने फायर कर दिया| पीठ में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया व उपचार हेतु लोहिया भेजा गया|

मोहम्मद चमन ने बताया कि वह ठेली पर रेबडी बेंचने का काम करता है| आज मै ठेली लेकर निकल रहा था| रास्ते में चमन नगरिया निवासी चीनू पुत्र पुत्तन की मोटर साइकिल रास्ते में खड़ी थी| जिसको मैंने चीनू से किनारे करने को कहा| चीनू ने इस पर आपत्ति जताई| मेरे बारबार कहने पर चीनू आग बबूला हो गया| चीनू व उसके भाई शीलू व अन्य दो साथियों के साथ हमसे गाली-गलौज करने लगे|

मामला जादा बढ़ने पर चीनू ने हमारे ऊपर ३१५ बोर के तमंचे से फायर ठोंक दिया| जिससे चमन बुरी तरीके से घायल हो गया| चमन ने बताया कि चीनू अपराधी प्रवत्ति का व्यक्ति है व कई बार जेल जा चुका है| अभी बीते दिनों ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है| घटना की जानकारी चमन के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी व चमन को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल ले गए|

बिजली के करेंट से युवक झुलसा

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के बस अड्डे के सामने रखे ट्रान्सफार्मर के पास लगे खम्भे पर लाईनमैन बिजली सही करने के चक्कर में चढ़ गया अचानक बिजली आ जाने से वह नीचे गिर गया व बुरी तरह से झुलस गया| वह अपना नाम व पता नहीं पाया| उसके साथ नीचे खड़े साथी भी फरार हो गए|

घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| पुलिस के अनुसार यह प्राईवेट लाईन मैन है व किसी ठेकेदार के साथ में कार्य करता है| बगैर सिट डाउन लिए यह युवक खम्भे पर चढ़ गया तभी बिजली के आ जाने से झुलस गया|

पुलिस को पडा मिला अज्ञात घायल युवक

फर्रुखाबाद: थाना मोहम्दाबाद के आगे बेबर रोड पर लगभग ४० वर्षीय अज्ञात युवक घायल पडा मिला| जो बोल नहीं पाता है| सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल अज्ञात युवक को लोहिया में भर्ती कराया|