11 -11 -11 : कोई शादी तो कोई बच्चे के लिए बेचैन

Uncategorized

आज इस वर्ष का चौथा एवं अंतिम दुर्लभ अंकीय संयोग है। आज तिथि, माह और वर्ष की युति एक के अंक की छह आवृत्तियों के साथ 11.11.11 होगी। यह शताब्दी का सत्रहवां ऐसा दुर्लभ अंकीय संयोग होगा। एक ही अंक यानी एक की ऐसी छह आवृत्तियां पूरे एक शताब्दी के बाद होती है। इसलिए इस दिन बनने वाली वर्ष, माह एवं तिथि की युति को शताब्दी युति कहा जाता है। इससे पहले यह स्थिति ग्यारह नवंबर 1911 को पैदा हुई थी और अगली बार इसी दिन सन् 2111 में देखने को मिलेगी। एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि यदि घंटा, मिनट तथा सेकेंड के आंकड़े भी शामिल कर लिए जाएं, तो शुक्रवार को ग्यारह बजकर ग्यारह मिनट एवं ग्यारह सेकेंड पर यह युति 11.11.11 11.11.11. हो जाएगी।

देश और दुनिया में सब इस दिन को अपने ढंग से यादगार बनाना चाहते हैं। कोई विवाह बंधन में बंधकर तो कोई नए मेहमान को लाकर।हद तो यह है कि जिन महिलाओं को गर्भ का सातवां-आठवां महीना चल रहा है, वे भी डॉक्टरों से 11.11.11 को अपने बच्चे के जन्म के लिए पूछताछ कर रही हैं। हालांकि ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ऐसा कुछ नहीं कर रही हैं। आज उनके बच्‍चे के संभावित जन्‍म को लेकर सटोरियों ने भारी रकम दांव पर लगा रखी थी। उनकी यह रकम डूबनी तय लग रही है|

अब ऐसी तिथियां भी आएंगी

दो फरवरी 2022 2-2-22
बाईस फरवरी 2022 22-2-22
तीन मार्च 2033 3-3-33
चार अप्रैल 2044 4-4-44
पांच मई 2055 5-5-55