कल्याण की जनक्रांति पार्टी ने की 51 प्रत्याशियों की घोषणा

Uncategorized

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अब जन क्रांति पार्टी के संरक्षक कल्याण सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिये आज अपनी पार्टी के 51 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। कल्याण ने संवाददाताओं के सामने प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की तथा कहा कि पार्टी अब तक 108 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 57 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये गये थे। उन्होंनें कहा कि प्रत्याशियों की तीसरी सूची इस महीने के अंत में जारी की जायेगी।

जन क्रांति पार्टी किसी भी दल से समझौता किये बिना अपने बूते विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कल्याण ने कहा कि युवाओं को पचास प्रतिशत से अधिक टिकट दिये गये हैं। दोनों सूची में समाज के सभी वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंनें कहा कि रामपुर की चमरौआ, आगरा की बाह और सीतापुर की हरगांव सीट से प्रत्याशी बदले गये हैं।