साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिले

Uncategorized

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में सावित्री बाई फुले योजना के तहत २०८ छात्राओं को साइकिल वितरण जिलाधिकारी सच्चिदानद दुबे द्वारा किया गया| साइकिल पाकर बालिकों के चेहरे पर खुशी साफ़ नजर आ रही थी

आज हुए सावित्री बाई फूले योजना के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुये कहा कि अभिभावक लड़को से ज्यादा लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान दें तभी देश तरक्की करेगा| उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिका अपने माँ-बाप का नाम रोशन करने के साथ ही ससुराल में भी अच्छा कार्य करती है और अपने बच्चों को शिकश्त बनाती है| जिससे बच्चों में आत्म निर्भर बनने की दिशा मजबूत होती है|

पहले माँ-बाप लड़कियों को केवल साक्षर बनाकर छुट्टी पा लेते हैं, कुच्छ लोग आर्थिक तंगी के कारण नहीं पढ़ा पाते हैं| उनका मानना था कि लड़किया केवल चूल्हा चौका व चिट्ठी लिखने तक ही सीमित रहेंगी| लड़कियों ने हर क्षेत्र में लड़को से ज्यादा नाम व काम दिखाकर सिद्ध कर दिया कि वह किसी भी क्षेत्र में लड़को से कम नहीं हैं|

उन्होंने योजना के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यह योजना चलाई गयी| जिसके तहत धनराशी व एक-एक साइकिल दी जाती है| ताकि छात्राओं को स्कूल जाने में कोई असुविधा न हो|

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्रकांत पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी शर्मा, राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र स्वरूप सचान, बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे|