झोपडी में आग लगने से दंपत्ति झुलसे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: धमाके के साथ झोंपड़ी में आग लग जाने से पति पत्नी सहित बच्ची झुलस गयी| झुलसी पत्नी को देर रात पति ने लोहिया अस्पताल में भर्त्ती कराया|

थाना मऊदरवाज़ा के ग्राम टिकुरियन नगला निवासी विनोद ने बताया कि में अपनी झोंपड़ी के बहार सो रहा था| झोंपड़ी में मेरी पत्नी गौरी २ वर्ष की पुत्री नेहा व ९ माह की ख़ुशी सो रहे थे तभी अचानक तेज़ धमाके के साथ झोंपड़ी में आग लग गयी| जिससे मेरी पत्नी गौरी गंभीर रूप से झुलस गयी पुत्री नेहा भी आग की चपेट में आ गयी बचाने के प्रयास में विनोद भी झुलस गया|

बीती देर रात पति विनोद ने गंभीर हालत में पत्नी गौरी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुयी है| पुत्री नेहा हल्की झुलसी होने के कारण प्राथमिक उपचार कर दिया गया|