सपा जिलाध्यक्ष पद पर चंद्रपाल की दोबारा ताजपोशी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा पूर्व जिलाध्यक्ष चंदपाल सिंह यादव की ताजपोशी कर दी गयी है।

सपा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की इस ऐतिहासिक ताजपोशी के दौरान विनोद गंगवार, रामू गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह गौर, हरिनंदन यादव, राकेश यादव सदर जिला पंचायत आदि समजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व जिलापंचायत सदस्य राकेश यादव ने बताया कि नेता जी ने चंद्रपाल सिंह यादव को दोबारा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा का सम्मान किया है। डन्होंने कहा इससे पार्टी के भीतर ही पार्टी का नुकसान कर रहे चंद मठाधीशों को सबक सीख लेना चाहिये।|