ब्लाक प्रमुख ने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामिग्री बाँट आंसू पोंछे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जहां तक नजर फैलाओ वहीं तक सिर्फ पानी ही पानी| सूखी जमीन का नामों निशान भी नहीं ऐसे में उन लोगों का क्या हाल होगा जो उफनाई गंगा के रौद्र रूप के कोप भाजन होकर अपने घर जमीन को छोड़कर इधर-उधर भागते घूम रहे हैं| न ही उनके पास खाने को खाना न ही बीमार लोगों के पास दवाईयां| इन लोगों की सुध प्रशासन सुने न सुने कम से कम कुछ समाजसेवी अपना काम बाखूबी निभा रहे हैं|

थाना कमालगंज क्षेत्र के गंगा के किनारे बसे गाँव चाचूपुर, जंजाली नगला, कल्लू नगला, धारा नगला सहित करीब दर्जनों गाँव में बाढ़ का पानी घुसाने से सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं| जिसके कारण कुछ लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में निकल गए तो कुछ बीच मझधार में फंसे हैं उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं| प्रशासन की तरफ से सिर्फ इन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए एक नाव देकर खानापूरी कर दी|

वहीं बाढ़ में फंसे लोगों की मदद को निकले ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों की परेशानियां समझीं। वहीं भूखे, नंगे बच्चों की आँखों में भोजन पाने की ललक साफ़ देखी जा सकती थी| श्री सिद्दीकी ने लोगों को राहत सामग्री बाँट कुछ हद तक उनके आंसू पोंछे|