राष्ट्रहित में जन लोकपाल बिल पारित होना आवश्यक

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जन लोकपाल बिल के समर्थन में अन्ना हजारे द्वारा चलाये गए आन्दोलन के सम्बन्ध में लोक समिति के द्वारा छठे दिन भी श्री प्रथ्वी नारायण वर्मा ( जिला महामंत्री ) के नेतृत्व में क्रमिक अनशन जारी रहा|

जन लोकपाल बिल के समर्थन में डॉ राम कृष्ण राजपूत ने कहा कि भ्रष्टाचार से आम जनता पीड़ित है| जन लोकपाल बिल के पक्ष में आम जनता अपनी आवाज उठा रही है| सरकार का फर्ज है कि आम जनता की पीड़ा को समझे और जन लोकपाल को सदन के समक्ष पास किया जाना चाहिए|

इसके अतिरिक्त अनशन के समर्थन में छेदा नाथ अवस्थी ने भी जन लोकपाल का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को स्वयं के हित को न देखते हुए जन लोकपाल बिल को जल पारित कर दिया जाए| जिससे देश में बढ़ रहा भ्रष्टाचार भविष्य में हमारे लिए ही घटक सावित न हो|

इस मौके पर जिला प्रभारी द्वारिका प्रसाद आर्य, हरी नंदन सिंह, चेतराम शाक्य उर्फ़ चन्दन, उदय नारायण शुक्ला, बांकेलाल वर्मा, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे|