भ्रष्टाचार की नींव को जड़ से उखाड़ना है: IAC

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर के लोहाई रोड स्थित भारतीय महाविद्यालय से आज शाम इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले मशाल जुलूस का आयोजन किया गया|

यह जुलूस भारतीय महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर नाला मछरट्टा, साहबगंज चौराहा, सुतहट्टी बाजार व घुमना होते हुए चौक बाजार पहुंचा| जहा संस्था के संस्थापक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जब तक हमारे मुल्क से भ्रष्टाचार नहीं मिट जाता तब तक यह लड़ाई चलती रहेगी| देश में बढ़ रही घूंसखोरी को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा|

उन्होंने कहा कि अन्ना के साथ हर व्यक्ति को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना होगा| संबोधन के बाद जुलूस पक्कापुल जाकर समाप्त हुआ| इस मौके पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संस्थापक सुरेन्द्र पाण्डेय, शोभित माथुर, पप्पू भाई, अतुल कपूर, महेश चन्द्र गुप्ता, अनुभव सारस्वत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे|