झोलाछाप के इलाज से महिला की हालत बिगड़ी, पति को दौरा पड़ा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: झोलाछाप डाक्टर के इलाज से महिला कांती की हालत बिगड़ गई| उसकी हालत को देखकर पति को भी दौरा पड़ा|

पड़ोसी जिला मैनपुरी थाना बेबर के ग्राम दौरनिया निवासी संतोष जाटव व उसकी ३५ वर्षीय पत्नी कांती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| कांती को ३१ जुलाई को पुत्र पैदा हुआ| संतोष एन विशुनगण के झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराया तो उसने मना करने के बावजूद भी जच्चा बच्चा को इंजेक्शन लगा दिया| हालत गंभीर होने पर कांती को लोहिया अस्पताल के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया|

आज सायं जब कांती की हालत चिंताजनक हो गई तब उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया| पत्नी की हालत के सदमे में पति को भी दौरा पड़ गया| कांती के ५ साल की पुत्री काजल है|