रमजान के पाक महीने में भी सफाई के आसार नहीं

Uncategorized

कब सुधरेंगे यहाँ के हालात ?

फर्रुखाबाद: रमजान सर पर है और शहर में कीचड और गंदगी शबाब पर है| रमजान के पाक महीने में रोजेदारो की चिंता बढ़ गयी है| नगरपालिका अपनी उलझनों में उलझा हुआ है| और नागरिक परेशान है|

मोहल्ला तलैया फजल इमाम में गलियाँ कीचड व गंदे पानी के चपेट में आ गयी हैं| मोहल्ले में बनी मस्जिद के बाहर गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो चुका है| मस्जिद के पास से निकला नाला चोक होने की बजह से सड़क का पानी भयानक रूप लेकर घरों में घुस जाता है| जिसके कारण इस मुस्लिम बस्ती के लोगों का रहना दुश्बार हो गया है|

रमजान माह के निकट आते देख जिले का कोई भी जन प्रतिनिधि या अधिकारी इनकी समस्याओं को निवारण करने का उपाय नहीं ढूंढ रहा है| बजबजाती गलियों व दुर्गन्ध से यहाँ भयानक संक्रामक बीमारियाँ फैलने का डर लोगों में व्याप्त है| क्षेत्रवासियों की बात पर गौर करें तो उन्होंने JNI को अपना हाल-ए-दर्द का इजहार करते हुए यहाँ के 65 वर्षीय मोहम्मद रशीयत ने बताया कि वह जन्मजात से यहीं का नरकीय जीवन भुगत रहे हैं|

उन्होंने बताया कि यहाँ के नालों की कभी सफाई हुयी है और न ही कोई समस्या को देखकर इसके निस्तारण के बारे में सोचता है| नाले का गंदा पानी घरों में घुस जाता है जिससे दुर्गन्ध के कारण बैठना भी दुस्वार हो जाता है| जिसकी जानकारी यहाँ के लोगों ने कई बार पालिकाध्यक्ष से की लेकिन इस मामले में कोई सुनबाई नहीं हुई|

इसी मोहल्ले के निवासी गुड्डू पठान ने बताया कि मोहल्ले में स्थित इतनी दयनीय है कि महिलायें व बच्चे घायल होने के डर से घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटाते और बच्चे जलभराव के कारण पिछले कई दिनों से विद्यालय भी नहीं जा पाते| इसी मोहल्ले में बना प्राथमिक विद्यालय जल भराव के कारण बंद रहता है|