हादसों में महिला सहित चार लोग घायल एक की हालत गंभीर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में महिला सहित चार लोग घायल हो गए| जिनमे एक की हालत गंभीर बनी है|

नगर के मोहल्ला महावीरगंज प्रथम निवासी ७० वर्षीय राजेन्द्र कुमार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए| वह क्रिश्चियन कालेज के निकट मार्ग पर घायल पड़े थे| भांजे दिनेश ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया और हालत बिगड़ने पर रिफर करा ले गए|

बीती रात दीवार गिरने से थाना कमालगंज के ग्राम किदवई नगर निवासी धर्मेन्द्र की पत्नी ३५ वर्षीय गीता तथा ५५ वर्षीय रिश्तेदार केदार घायल हो गए|

थाना अमृतपुर के ग्राम गनुआपुर निवासी ६० वर्षीय भगवंत दीवार के मलबे से दबकर घायल हो गये| सभी घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|