13 जुलाई: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

Uncategorized

हादसे में दंपत्ति घायल

फर्रुखाबाद: दुर्घटना में थाना अमृतपुर के ग्राम दौलतियापुर निवासी सुआलाल व उनकी पत्नी प्रेमलता घायल हो गई| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

सुआलाल साइकिल से पत्नी को दवा दिलाकर थाने के निकट से गुजर रहे थे उसी समय मैजिक वाहन का चालक टक्कर मारता हुआ चला गया|

चाय बनाते महिला झुलसी

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम गदनापुर निवासी धर्मेन्द्र की २२ वर्षीय पत्नी भाग्यश्री आग से झुलस गई| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| भाग्यश्री स्टोव पर चाय बना रही थी| तभी साड़ी में आग लगने से करीब ५० प्रतिशत झुलस गई|