6 जुलाई: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

Uncategorized

दीवार से दबकर दलित अधेढ़ घायल

फर्रुखाबाद: दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दब जाने से अधेढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया| जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

थाना कमालगंज के ग्राम टाडा बहरामपुर निवासी तुकाराम का ५० वर्षीय पुत्र द्वारिका प्रसाद जाटव फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला राजन में भतीजे प्रमोद की शादी समारोह में आये थे|

वह आज दोपहर में दीवार के सहारे कुर्सी डालकर बैठे हुए थे| दीवार के अचानक गिर जाने से उसके मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए| द्वारिका प्रसाद के लडके रामचरण ने उन्हें लोहिया अस्पताल भर्ती कराया|

पत्नी के गम में जहर पिया

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज के ग्राम फार्म नगला निवासी रामचंद्र फ़ौजी के ३० वर्षीय पुत्र प्रेमसिंह ने जहर पीकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया| जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

प्रेमसिंह आज सुबह ८ बजे कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम नवादा ससुराल जाते समय रास्ते में ही जहर खा लिया| वह लडखडाते हुए ससुराल पहुंचा| बताया गया है कि पत्नी नगीना की माँ की २ माह पूर्व मौत हो जाने के बाद वह मायके में ही रह रही है| नावादा गाँव के ही रामसनेही का पुत्र रिंकू ने प्रेमसिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

वाहन की टक्कर से महिला घायल

फर्रुखाबाद: वाहन की टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई| जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के ग्राम बजीरपुर निवासी खुशीराम की ६० वर्षीय पत्नी रामबेटी अपने घर के बाहर बैठी हुयी थी| जलालाबाद से तेज रफ्तार से आई पिकअप ने साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में महिला के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई|

नरेशपाल का पुत्र जितेन्द्र ने रामबेटी को शाम ५ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाना उसके हालत गंभीर बनी हुयी है| पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर पिकअप को कब्जे में ले लिया|