ट्रेन से गिरकर ट्रेक मैन घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: ट्रेक मैन घर जाते समय ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया| जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

जिला गोंडा का मूल निवासी ५० वर्षीय प्रहलाद पुत्र राम मनोहर आज सुबह घर वापस जाते समय ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया| जिसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया गया| हालत गंभीर होने के कारण उसे आज करीब १० बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती  कराया गया|

प्रहलाद थाना कमालगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेक मैन का काम करता है| ट्रेन की खिड़की पर खड़े होने के कारण उसका हाँथ खिड़की के हत्थे से छूट गया और वह ट्रेन से नीचे जा गिरा|