रिक्शा चालकों की हाथापाई से लाल गेट पर थमा ट्रैफिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के व्यस्त लाल गेट चौराहे पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब तीन रिक्शा चालकों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सड़क पर रखे यातायात डिवाइडर तक गिर गए और करीब 10 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों चालकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। मारपीट के दौरान एक चालक ने पत्थर उठाकर दूसरे पर हमला करने की कोशिश की, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और राहगीर इधर-उधर भागने लगे।
सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने तीनों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर तक विवाद जारी रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने तीनों चालकों को मौके से हटाया और यातायात को सुचारू कराया। घटना में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों चालक शराब के नशे में थे और इसी वजह से मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। झगड़े के दौरान सड़क पर रखे डिवाइडर गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। करीब 10 मिनट तक लाल गेट चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
घटना का पूरा घटनाक्रम किसी राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो बाद में क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने यह भी बताया कि लाल गेट से रोडवेज चौकी होते हुए कादरी गेट थाना क्षेत्र पड़ता है, इसके बावजूद प्रारंभ में थाने का कोई सिपाही मौके पर नजर नहीं आया। हालांकि बाद में यातायात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जाम खुलवाया, जिससे आवागमन सामान्य हो|