प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी आज आयेंगी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: उप्र कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी गुरुवार को महान दल की जनसभा में सम्मिलित होने पहुंचेंगी|

उप्र कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी गुरुवार 23 जून को कार से लखनऊ से चलकर हरदोई होकर दोपहर दो बजे फर्रुखाबाद के मधुर मिलन गेस्ट हाउस पहुंचेंगी व महानदल द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करेंगी। श्रीमती जोशी दोपहर दो बजे फर्रुखाबाद से वापस चलेंगी और सायं पांच बजे लखनऊ जायेंगी। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य व अन्य वरिष्ठ नेता भी सभा को संबोधित करेंगे।