पूर्व विधायक की बीड़ी फैक्ट्री में लगी आग

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी स्थित बुलबुल बीड़ी कंपनी में बीड़ी सिकाई के दौरान अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। बताया गया कि बीड़ी सिकाई के लिए जलाए गए चूल्हे से निकली चिंगारी ने पास में रखे कच्चे माल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण बाल्टी, पाइप व अन्य संसाधनों के सहारे आग बुझाने में लग गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि बीड़ी बनाने में उपयोग होने वाले कुछ कच्चे माल के जलने से नुकसान होने की बात कही जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह बुलबुल बीड़ी कंपनी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी की बताई जा रही है। घटना की जानकारी स्थानीय स्तर पर दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पूर्व विधायक नें बताया की आग लगी थी उसे बुझा लिया गया हैं, नुकसान कितना हुआ यह देखा जा रहा हैं|