दुराचार की घटनाओं पर सपा ने CM पर इस्तीफा देने का दवाव बनाया

Uncategorized

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ दुराचार की अचानक बड़ती घटनाओं ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को बुरी तरह हिला दिया है| सपा ने घटनाओं की जोरदार निंदा करते हुए सूबे की मुख्यमंत्री मायावती से इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया|

सपा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह गौर, राजकुमार सिंह राठौर सहित आधा दर्जन नेताओं ने राज्यपाल को समोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी सुशील श्रीवास्तव को दिया| ज्ञापन में कहा गया कि महिला मुख्यमंत्री के राज्य में महिलायें ही सर्वाधिक असुरक्षित हैं| सामूहिक दुराचार की घटनाओं ने प्रदेश को शर्मशार कर दिया|

मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए|