जिले भर की पुलिस एलर्ट, किया फ्लैग मार्च

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिले में पुलिस बरेली मामले व त्योहारों को लेकर एलर्ट मोड़ पर रही, पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने इसके साथ ही शहर की स्थिति का जायजा लिया।
जनपद में किसी प्रकार की खुराफात न हो और विवाद की स्थिति न बने इसके लिए एएसपी डॉ. संजय सिंह, सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय आदि पुलिस बल के साथ शहर में फ्लेग मार्च किया| पुलिस की खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में और घनी बस्तियों पर ज्यादा नजर रही। पुलिस नें पुलिस बल ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से गुजरते हुए लोगों से संवाद किया। इस दौरान जनता को सुरक्षा का संदेश दिया गया और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।त्योहारों के दौरान अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए जनपद पुलिस की सोशल मीडिया टीम व्हाट्सऐप, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफार्मों पर चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज, ऑडियो या वीडियो को बिना पुष्टि किए आगे फॉरवर्ड न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जनता से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि त्योहारों को देखते हुए फ्लेगमार्च किया गया है| फ्लेग मार्च पुलिस की व्यवहारिक प्रक्रिया है, लोगों को शांति बनाये रखनें की अपील की गयी है| सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो भी खुराफात करता पकड़ा जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।