एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी पर बीजेपी ने संगोष्ठी का आयोजन किया| जिसमे छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया।

बुधवार को कमालगंज रोड स्थित मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी में प्राचार्य राजपाल सुमन की अध्यक्षता में एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी का आयोजन हुआ| जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा व पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

फतेहचंद वर्मा ने कहा भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां पर जनमत के आधार पर जनप्रतिनिधि निर्वाचित होते हैं, लेकिन आजादी के बाद देश में समय-समय पर विभिन्न चुनाव होते हैं जिसके कारण समय की बर्बादी और अत्यधिक पैसा खर्च होता है, जिसके कारण देश की विकास की गति धीमी पड़ जाती है| पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पहल पर एक राष्ट्र एक चुनाव की बात की गई है| इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रत्येक वर्ग तक यह बात पहुंचानी है कि देश एक राष्ट्र और एक चुनाव की तरफ आगे बढ़े इसकी महत्वता के बारे में भी विस्तार से चर्चा के लिए गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है| पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा देश में समय-समय पर छोटे और बड़े चुनाव होते हैं, जिसके कारण देश के आर्थिक संसाधनों पर भारी बोझ पड़ता है। जब देश में एक साथ चुनाव होंगे तो इसे राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी। भारतीय लोकतंत्र की एक विशिष्ट पहचान है कि जहां पर जनमत के आधार पर फैसले होते हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कभी भी इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करना उचित नहीं समझा बल्कि यह विषय राजनीतिक महत्वाकांक्षा की बलि चढ़ गया। संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया| जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, कृष्ण मुरारी राजपूत, कमालगंज मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, मंडल महामंत्री पंकज पाल, बबलू राजपूत आदि रहे।