अबैध आतिशबाजी मामले में लोधी महासभा जिलाध्यक्ष सहित आधा दर्जन पर केस, 5 गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अबैध पटाखा फैक्ट्री में अबैध आतिशबाजी बनाने के मामलें में लोधी महासभा जिलाध्यक्ष सहित आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है| 5 को गिरफ्तार किया गया है |

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला हाता रोशन खां निवासी पूर्व सभासद व लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा के गेस्ट हाउस में अबैध पटाखा फैक्ट्री पुलिस नें पकड़ी थी| अबैध आतिशबाजी उनके भतीजे रवि के घर पर भी अबैध आतिशबाजी बरामद की गयी थी| मामले में पुलिस नें पुरुषोत्तम वर्मा, उनके भतीजे बजरिया के मोहल्ला शमशेर खानी मऊदरवाजा निवासी ऋषि व रवि पुत्र राजेन्द्र प्रसाद राजपूत, रिहान पुत्र चंदू बजरिया निहाल चंद, हिमांशु पुत्र राकेश बाथम कटरा बक्शी मऊदरवाजा, सोनू पुत्र ओम प्रकाश निवासी हैवतपुर गढिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|


यह हुआ बरामद
दो प्लास्टिक बोरा गंधक पीला, एक बोरा प्लास्टिक लोहे का बुरादा, एक प्लास्टिक बोरा लकड़ी का बुरादा, एक प्लास्टिक बोरा मिक्स तैयार बारूद, एक प्लास्टिक बोरा कोयला या चारकोल, एक प्लास्टिक बोरा काला लोहा चूर्ण, एक प्लास्टिक बोरा मिट्टी, दो प्लास्टिक बोरा सोरा सफेद, एक बैंग में कागज के स्टीकर दो छलनी स्टील,चार प्लास्टिक बोरा अधबने कुल्हड़ या अनार, 45 प्लास्टिक बोरा तैयार हुए बड़े कुल्हड़ या अनार, 5 प्लास्टिक बोरा तैयार लम्बे कुल्हड़ या अनार, आठ प्लास्टिक बोरा तैयार हुए कुल्हड़ या अनार, 10 प्लास्टिक बोरा तैयार गिन्नी व अनार, 7 प्लास्टिक बोरा खाली बड़े कुल्हड़ या अनार, 5 प्लास्टिक बोरा खाली कुल्हड या अनार, एक प्लास्टिक बोरा खाली छोटे कुल्हड़ व अनार, 5 प्लास्टिक बोरा 54 बंडल झूमर या महताब, एक प्लास्टिक बोरा अधबना बारूदी सिंघाड़ा,एक प्लास्टिक बोरा बजरी बरामद की |
अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें पुलिस लाइन सभागार में बताया की आरोपी ऋषि, रवि, रिहान, हिमांशु व सोनू को गिरफ्तार किय़ा गया है|