मार्ग विवाद में दो पक्षों में महाभारत, आठ घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मार्ग के विवाद में दो पक्षों में जमकर महाभारत हो गयी| दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हो गये| दोनों पक्षों नें जबाबी तहरीर दी है|

थाना क्षेत्र के ग्राम सीढेचकरपुर निवासी दाताराम अपना ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ जा रहे थे, रास्ते में राम अवतार के खेत से ट्रैक्टर निकलने पर विवाद हो गया| दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले जिससे दाताराम, रघुवीर, शैलेंद्र कुमार, रनवीर तथा दूसरे पक्ष से राम अवतार, स्वदेश, उमेश, अशोक कुमार घायल हो गये| दाताराम का आरोप है की राम अवतार ने चक मार्ग जोत रखा है, जबकि राम अवतार का कहना है कि इन्होंने मेरे खेत से ट्रैक्टर निकाला| दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना राजेपुर में तहरीर दी| पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है|