शहर में लगा भीषण जाम, जूझते दिखे लोग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के त्योहारों को लेकर यातायात पुलिस की कोई ठोस व्यवस्था ना होनें के चलते जाम की झाम से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है| लोग प्रतिबंधित वाहनों के घुसने के चलते जाम से दो-चार हो रहे हैं |

दरअसल शहर के लाल दरवाजे और तिकोना चौकी से बड़े वाहनों कार के साथ ही माल वाहक वाहन, ई-रिक्शा आदि पर प्रतिबन्ध है| जो दिन भर लागू रहता है| लेकिन इसके बाद भी चार पहिया वाहनों के बिना किसी रोंक के शहर में प्रवेश करनें से जाम के हालात बनते है| लोग गलियों से भी कारो और ई-रिक्शा आदि को शहर के मुख्य मार्गों पर प्रवेश करा देते
हैं | जिससे जाम लग जाता है | वर्तमान में त्योहारों को देखते हुए शहर के भीड़ का दबाब है| वहीं ऊपर से बड़े वाहनों के प्रवेश करने और सड़क पर खड़ा करने के चलते जाम लगता है| वर्तमान में यदि बड़े वाहनों पर त्योहारों तक शहर में पूर्ण प्रतिबन्ध नही लगा तो लोगों को इस समय से निजात नही मिल सकेगी| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें जेएनआई को बताया कि व्यवस्था में लगातार यातायात पुलिस लगी है| व्यवस्था को और सख्त किया जायेगा| शहर को जाम से मुक्त करने के लिए पूरा प्रयास होगा|