पुलिस लाइन में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस लाइन फतेहगढ़ में पुलिस की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हो गया| जिसमे विभिन्य जनपदों की कुल 8 टीमें भाग ले रही है|
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह नें खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया | उन्होंने हवा में गुब्बारे भी उड़ाये और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया| प्रतियोगिता में फतेहगढ़, इटावा , कन्नौज, झाँसी, ललितपुर, कानपुर
नगर , कानपुर देहात , जालौन व औरैया की पुलिस टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, फेंसिंग,जिमनास्टिक क्लस्टर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है| इस दौरान सबसे पहले इटावा व कानपुर नगर की टीम में कबड्डी प्रतियोगिता करायी गयी | पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, सीओ रविन्द्र नाथ राय, कानपुर देहात के उपनिरीक्षक रजनेश कुमार, यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार आदि रह| संचालन दीपिका त्रिपाठी नें किया|