सिंधी समाज की महिला मंडल ने किया गरबा डांडिया

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के डॉ. मिर्ची लाल के बगीचा पुराना कोठा पार्चा में सिंधी समाज की महिला मंडल ने सिंधी, गुजराती, पंजाबी वेशभूषा में दुर्गा माता की आराधना एवं संत झूलेलाल की आरती के साथ गरबा डांडिया भाव नृत्य प्रस्तुत किया|
मुख्य अतिथि बीना दुबे प्रधानाचार्य व लक्ष्मी डमानी (मुखिया ) ने मां दुर्गा की आरती एवं संत झूलेलाल का पूजन बंधन किया|

बीना दुबे ने सिंधी समाज द्वारा जागृति एवं भारतीय संस्कृति व संस्कार युवाओं में देने के लिए सराहना कर कहा कि वर्तमान समय में यूरोपियन पश्चात देशों की संस्कृति जो डांडिया के नाम पर फुहड़पन है, वही पर भारतीय संस्कृति सिंधी पंजाबी गुजराती लोक संगीत में सिंधी समाज की महिलाएं जागृति का कार्य कर रही है| गरवा नाइट के भाव नृत्य प्रतियोगिता जिसमें भारतीय परिधान एवं भाव नृत्य संगीत में जजों द्वारा प्रतिभागियों बच्चों किशोरियों एवं वृध्द जनों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी दिये|
डांडिया गरबा नाइट में सिंधी समाज की महिलाओं पायल, शिवानी, तनीषा, बजाज, हर्ष बोरवानी, अंजू कृपलानी, रितु कृपलानी आदि महिलाओं ने रंग बिरंगी परिधान मोतियों से जड़े लहंगे जारी के लहंगे राजस्थानी, गुजराती लहंगे पहन कर भव्य नृत्य किया जिन्हें सर्वश्रेष्ठ डांडिया पुरस्कार दिये गये| बच्चों को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आध्यात्मिक एवं देशभक्ति के क्षेत्र में प्रश्न उत्तर में ट्विंकल बुद्धवानी, ईशा लैगवानी, काजल, पूर्वा बुद्धवानी को पुरस्कार किया गया| डांडिया गरबा में मां रिंकी शर्मा, बेटी देवांशी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया|

कार्यक्रम की संयोजक रजनी लैगवानी, कोमल शर्मा, गरिमा लैगवानी, मीणा कृपलानी, हर्षा बुद्धवानी, कोमल बुद्धवानी, भावना बुद्धवानी आदि महिलाओं ने समाज की नारी शक्ति का स्वागत किया| संजय शर्मा, सुंदर दास, आत्माराम डवानी, ईश्वर दास शिवानी , रामेश्वर भेरवानी ने डांडिया मंडप की व्यवस्था देखी| कार्यक्रम का संचालन कोमल शर्मा ने किया |